रायबरेली, 12 सितम्बर 2023
उपायुक्त उद्योग ने जानकारी देते हुए बताया है कि आयुक्त एवं निदेशक उद्योग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उ0प्र0 (ओ0डी0ओ0पी0 प्रकोष्ठ) द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद विशेष उत्पाद हेतु चिन्हित काष्ठ कला (वुड वर्क) उत्पाद से सम्बन्धित सामान्य तकनीकी प्रशिक्षण क्राफ्ट की बेसिक एवं एडवांस्ड ट्रेनिंग संपादित कराया जाना है। उन्होंने बताया कि यह योजना माननीय मुख्यमंत्री जी प्राथमिकता बिन्दुओं में से एक है जिसमें प्रशिक्षार्थियों को 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिलाये जाने हेतु लक्ष्य आवंटित किया गया है, जिसके ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त करने हेतु प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।
इस से सम्बन्धित आवेदकों का साक्षात्कार शासन द्वारा गठित समिति द्वारा 13 दिसंबर 2023 को पूर्वान्ह 11ः00 बजे कार्यालय, उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, रायबरेली में किया जायेगा। सभी आवेदकों को सूचित किया जाता है कि अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ साक्षात्कार में समय से उपस्थित हों।