वाराणसी। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षरा मूर्ति को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बनारसी सिल्क स्टाल तोहफे में दिया है। पीएम ने नई दिल्ली में जी-20 समिट के दौरान कंदब की लकड़ी से बने बाक्स में इस बनारसी स्टाल को भेंट किया। इससे बनारसी हस्तशिल्पी व निर्यातक गदगद हैं जीआई विशेषज्ञ डा. रजनीकांत ने बताया कि ब्रिटेन के पीएम की पत्नी को भेट किया गया बनारसी स्टाल तन्छुई रेशम से बना है। इसमें जरी का इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह फैब्रिक बेहद मुलायम होता है। पीएम ने नई दिल्ली के सेंट्रल काटेज इंपोरियम (सीसीआी) से लेकर पीएम ने अक्षरा मूर्ति को भेंट किया सीसीआई से देश भर के हस्तशिल्पियों के उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्टाल भेंटकर बनारसी हस्तशिल्पियों का उत्साह बढ़ाया है। पीएम ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के उत्पादों की खुद ब्रांडिंग करते हैं। इससे यहां के हस्तशिल्पियों, उद्यमियों व निर्यातकों को फायदा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *