रायबरेली, 16 सितंबर 2023

जिला सेवायोजन कार्यालय (मॉडल कॅरियर सेंटर) के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिवगढ़ (बछरावां), रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 19 सितम्बर 2023 को किया जा रहा है। रोजगार मेला में डॉन बॉस्को टेक स्किलिंग इंडिया (रॉयल एनफील्ड), पीपल ट्री ऑनलाइन, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी लि0, ब्राइट फ्यूचर ऑग्रेनिक हर्बल एंड आयुर्वेदिक प्रा0लि0, स्फाकिया एग्रोटेक प्रा0लि0, एल0 एण्ड टी0 कंस्ट्रक्शन द्वारा कंस्ट्रक्शन टेक्नीशियन ,ऑफिस स्टाफ, कम्प्यूटर ऑपरेटर, एच0आर0 मैनेजर, हेल्पर सुपरवाइजर, पिकर पैकर, ऑपरेटर, ए0टी0एम0 कस्टोडियन, एग्जीक्यूटिव, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फील्ड ऑफिसर्स, एरिया ऑफिसर्स, सेल्स रिप्रेजेन्टेटिव, डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, एरिया मैनेजर, ब्लॉक मैनेजर, सेल्स प्रमोटर,ट्रेनी ऑपरेटर, आटोमोटिव, मैन्युफैक्चरिंग,टेक्नीशियन पद हेतु चयन प्रक्रिया संपादित की जायेगी। आयु 18 से 45 वर्ष, शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इंटर, स्नातक अभ्यर्थी ही प्रतिभाग कर सकते है। उपरोक्त कंपनियां लगभग 662 रिक्तियों के साथ प्रतिभाग कर रही है।

मेला में प्रतिभाग करने हेतु विभागीय पोर्टल sewayojan.up.nic.in (रोजगार मेला आई0डी0 8246) के माध्यम से पंजीकृत अभ्यर्थी लॉगिन करके नियोजकों व कंपनियों में उपलब्ध रिक्तियों के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *