रायबरेली, 19 सितम्बर 2023

प्रदेश में युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़कर ’’आत्मनिर्भर भारत अभियान’’ तथा ’’हर हाथ को काम’’ के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर (शिवगढ़) बछरावाँ,रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय बहादुर सिंह सेंगर, जिला सेवायोजन अधिकारी द्वारा किया गया। उन्होंने अभ्यर्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जिला सेवायोजन कार्यालय के द्वारा लगाया जाने वाला मेला एक नए अवसर के रूप में आयोजित किया जाता है और समस्त प्रतिभागी इस अवसर का सदुपयोग करने का प्रयास करें। नियोजकों से संवाद करें, सेवा शर्तों के बारे में पता करें।

इस मौके पर बरखण्डी इण्टर कालेज से राज कुमार गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उसके पश्चात् कम्पनी प्रतिनिधियों द्वारा अपनी कम्पनी की सेवा शर्तों के बारे में जानकारी दी गयी एवं एमसीसी वाई0पी0 रामेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा रोजगार मेले में एनसीएस पोर्टल पर निशुल्क पंजीयन तथा कॅरियर मार्गदर्शन दिया गया।

मेले में 07 कम्पनियों द्वारा साक्षात्कार की प्रक्रिया पूर्ण की गयी। जिसमें 575 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों हेतु कुल 254 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया। पीपल ट्री ऑनलाइन द्वारा 23, स्फाकिया एग्रोटेक प्रा0 लि0 द्वारा 35, ब्राइट फ्यूचर ऑर्गेनिक हर्बल द्वारा 47, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी द्वारा 36, जी0फोर0एस0 सिक्योर सॉल्यूशन इण्डिया प्रा0लि0 द्वारा 33, कंस्ट्रक्शन स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट द्वारा 45, डॉन बॉस्को टेक स्किलिंग इंडिया (रॉयल एनफील्ड) द्वारा 35 अभ्यर्थियों को चयनित किया गया।

इस कार्यक्रम की संक्षिप्त रूपरेखा तनुजा यादव सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी ने रखी। सर्वेश कुमार राय करियर काउंसलिंग प्रभारी जिला सेवायोजन कार्यालय ने सभी कंपनियों एवं रोजगार के बारे में विस्तृत रूप से बताया।

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (शिवगढ़) बछरावाँ के प्रधानाचार्य अभिषेक मिश्रा, मोहनलाल (कार्यदेशक प्लेसमेंट प्रभारी), नितिन कुमार अनुदेशक, मीनू छवि, कविता सोनी, शिल्पी स्वामी, पुष्पलता, दुर्गेश कुमार आदि का रोजगार मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला सेवायोजन कार्यालय, रायबरेली से रामगुलाम भारतीय, धीरेन्द्र सिंह, अश्वनी कुमार, उमेश कुमार एवं विजय कुमार द्वारा मेले के आयोजन में सहयोग प्रदान किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *