बबेरू/बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन पर व पुलिस क्षेत्र अधिकारी राकेश कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में बबेरू कोतवाली पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को गस्त किया जा रहा था। इस दौरान वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर बबेरू कोतवाली पर दर्ज धारा 304 के वांछित अभियुक्त झोलाछाप डॉक्टर गंगासागर को मर्का तिराहे से पूछताछ के दौरान आज मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे गिरफ्तार किया गया। जो काफी दिनों से वंचित चल रहा था, जिसमें अभियुक्त को हिरासत में लेते हुए अभियुक्त के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करते हुए, जेल भेज दिया गया है। वहीं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त डॉक्टर गंगासागर जो एकता नर्सिंग होम फर्जी तरीके से चला रहे थे। जिसमें मरका गांव निवासी राकेश कुमार श्रीवास्तव अपनी 11 वर्षीय बच्ची प्रशंसा देवी को इलाज हेतु लेकर आए थे, जहां गलत इंजेक्शन देने से प्रशंसा देवी की हालत गंभीर होने लगी, जिस डॉक्टर के द्वारा बांदा रेफर कर दिया गया। परिजनों के द्वारा कानपुर हैलेट अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में प्रशंसा देवी की मौत हो गई। जिससे राकेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा बबेरू कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। तब से अभियुक्त डाक्टर गंगासागर वांछित चल रहे थे, जिसमें आज गस्त के दौरान क्राइम इंस्पेक्टर निर्मल कुमार बाजपेई, कांस्टेबल सौरभ यादव के द्वारा मरका तिराहे से गिरफ्तार किया गया है। जिसको जेल भेज दिया गया है।