क्रासरःअभियुक्त के कब्जे से चोरी के मोटरसाइकिल व स्कूटी बरामद
बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मरका पुलिस द्वारा रात्रि को एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया । गौरतलब हो कि थाना मरका पुलिस द्वारा रात्रि को गश्त व चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को थाना मरका क्षेत्र के ग्राम कबीरपुर से गिरफ्तार कर लिया गया । कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि वह कानपुर से वाहनों की चोरी करके बांदा व आसपास के जनपदों में बिक्री करता है और आज भी वह मोटरसाइकिल को चित्रकूट बेचने जा रहा था । अभियुक्त के निशादेही पर एक अन्य स्कूटी को बरामद कर लिया गया । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम सोनू उर्फ मोनू सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी गौतम डेरा मजरा कबीरपुर मरका है।