अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन सभागार रायबरेली में 27 सितम्बर 2023 को अपरान्ह 11ः00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में चार पहिया वाहन तथा दो पहिया वाहन (मोटर साइकिल) स्टैंड की सार्वजनिक नीलामी की जायेगी।
नगर मजिस्ट्रेट प्रकाश चन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया है कि नीलामी की शर्तों के अनुसार की जायेगी। जिसमें प्रत्येक बोलीदाता को नीलामी में भाग लेने हेतु नीलामी के पूर्व अग्रिम जमानत धनराशि के रूप में नगद 5000 रुपये जमा करना होगा। नीलामी में उच्चतम बोलीदाता को कुल नीलामी धनराशि का 1/2 धनराशि तत्काल जमा करना होगा तथा अवशेष नीलामी धनराशि, नीलामी तिथि से 03 माह के अन्दर जमा कर चालान की मूल प्रति नाजिर सदर कलेक्ट्रेट रायबरेली के पास प्रस्तुत करना होगा। यह नीलामी 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगा। चार पहिया वाहन तथा दो पहिया वाहन (मोटर साइकिल) स्टैंड लगाने हेतु इन्फास्ट्रक्चर क्रेता को स्वयं लगाना होगा तथा चयनित स्थल पर किसी भी प्रकार का स्थायी निर्माण नहीं किया जायेगा। स्वच्छ भारत अभियान के अन्तर्गत दिये गये निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए परिसर में कोई गंदगी फैलाई जायेगी। चार पहिया वाहन तथा दो पहिया वाहन (मोटर साइकिल) स्टैंड में प्रति चार पहिया वाहन हेतु 10 रुपये तथा मोटर साइकिल के लिए 05 रुपये की दर निर्धारित रहेगा।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि स्टैंड की शासकीय प्रारम्भिक बोली 98100 मात्र होगी जो 31 मार्च 2024 तक प्रभावी रहेगी। क्रेता/सर्वोच्च बोलीदाता को स्टैंड पर रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य होगा। नीलामी स्वीकृत/अस्वीकृत करने का अधिकार जिलाधिकारी द्वारा निहित होगा। चार पहिया वाहन तथा दो पहिया वाहन (मोटर साइकिल) स्टैंड की अनुमति बिना किसी नोटिस/सूचना के किसी भी समय जिलाधिकारी द्वारा समाप्त किया जा सकता है।