विद्यालयों में कक्षा कक्ष की फर्श एवं शौचालय का टायलीकरण शीघ्र करायेंः डीएम
क्रासरःडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने प्रेरणा ऐप के अन्तर्गत विद्यालयों का प्रतिमाह निरीक्षण करने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देतेे हुए कहा कि सम्बन्धित अधिकारी विद्यालय में निरीक्षण को गम्भीरता से लेते हुए प्रतिमाह निर्धारित किये गयेे विद्यालयों के अनुरूप अवश्य निरीक्षण करें। निरीक्षण के दौरान यदि कोई कमी विद्यालय में मिलती है तो उसको ठीक कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी से समन्वय करते हुए ठीक करायें। इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न करें।
उन्होंने ऑपरेशन कायाकल्प में विद्यालयों में कक्षा कक्ष की फर्श एवं बालक/बालिका शौचालय का टायलीकरण, दिव्यांग शौचालय बनाये जाने एवं बाउन्ड्री वॉल के कार्यों को नगर पालिका एवं नगर पंचायत के द्वारा 15वें राज्य वित्त आयोग से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने 52 प्राथमिक विद्यालयों में खनिज विकास निधि से फर्नीचर उपलब्ध कराये जाने के सम्बन्ध में इन विद्यालयों में शीघ्र शत्-प्रतिशत फर्नीचर उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने डीसी मनरेगा को चिन्हित विद्यालयों में बाउन्ड्री वॉल के निर्माण कार्य कराये जाने के निर्देश दिये। निपुण भारत मिशन के अन्तर्गत विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाये जाने हेतु हिन्दी, गणित, अंग्रेजी के विषयों कों ध्यान रखते हुए निपुण विद्यालय बनायें जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कमजोर बच्चों को चिन्हित करते हुए बैठने हेतु आगे स्थान दिये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जसपुरा एवं तिन्दवारी में टाइप-3 के मकानों के निर्माण कार्य शीघ्र गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराये जाने तथा महुआ कस्तूरबागांधी बालिका विद्यालय में हास्टल के निर्माण कार्य में गुणवत्ता के साथ कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिये कि आरबीएसके की टीमों द्वारा सभी स्कूलों के बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराया जाए। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिये कि विद्यालयों में सफाई व्यवस्था हेतु सप्ताह में दो दिन बुद्धवार एवं शनिवार को बेहतर रूप से सफाई करायी जाए। बैठक में बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में और बेेहतर सुधार लाये जाने हेतु आवश्यक मॉनीटरिंग करते हुए ऐसे अध्यापकों को चिन्हित करें, जो अपने कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्वहन नही कर रहे हैं। उन्होंने विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति को बढाये जाने हेतु अध्यापकों एवं बच्चों के अभिभावकों की बैठकें नियमित रूप से आयोजित कर बच्चों को स्कूल भेजने हेतु जागरूक करनें हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिये कि सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की पढाई हेतु समुचित प्रकाश की व्यवस्था के लिए प्रत्येक कक्ष में ट्यूबलाइट की व्यवस्था शीघ्र कराये जाने के निर्देश दिये।
बैठक में मुख्य विकास अधिककारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।