हरचंदपुर विधानसभा को 40 करोड़ रूपये की सौगात
रायबरेली। एक बार फिर पूर्व विधायक राकेश सिंह के अथक प्रयासों के चलते रायबरेली की हरचंदपुर विधानसभा को 40 करोड़ रूपये की एक बड़ी सौगात मिली है। महादेव मंदिर से पड़ेरा, अजमतउल्लागंज व मझिगवां होते हुए गंगागंज और कुन्दनगंज, जोहवासर्की पश्चिमगाव, मदन टूसी दोनों सड़को के लिए अथक परिश्रम के बाद वित्तीय एवं प्रसासनिक स्वीकृति जारी हो गई। अब इन दोनो सड़को के निर्माण का रास्ता साफ़ हो गया। पूर्व विधायक के इस प्रयास से हरचंदपुर विधानसभा की जनता अपने आप को गौरवनित महसूस कर रही है।
आपको बता दें कि राकेश सिंह वहीं पूर्व विधायक है।जिनको जनता ने विधानसभा के चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाया था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और जनता के बीच में बराबर विकास करते आ रहे हैं। यह उनका बड़प्पन है कि जनता के बीच में रहकर विकास कर रहे हैं। यह कोई पहली सड़क नहीं है जिसका निर्माण करा रहे हैं। इसके पहले भी बहुत सी सड़कों का निर्माण करा चुके हैं। यही नहीं इसके साथ-साथ एक सैकडा से भी अधिक गरीब परिवार के लोगों का इलाज मुक्त में कराया है।
पूर्व विधायक राकेश सिंह ने हरचंदपुर की काया को बदलने का संकल्प ले रखा है। इसी संकल्प के चलते विधानसभा में विकास कर रहे है।
हरचंदपुर की जनता अपने आप को भाग्यशाली समझे की इस तरह का पूर्व विधायक भी होता है। जो पद पर न रहते हुए भी लाखों लोगों की निस्वार्थ भाव से सेवा कर रहा है।
फिलहाल हरचंदपुर विधानसभा की जनता को पूर्व विधायक राकेश सिंह अपने परिवार की तरह समझते है।
पूर्व विधायक राकेश सिंह से जब इस विषय में बात की गई तो उन्होंने कहा कि 33 करोड़ देवी-देवता इस बात के साक्षी है कि मैं निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा कर रहा हु। जनता हमको अपना मत दे या न दे हम इसी तरह से जनता की सेवा करता रहूंगा। हरचंदपुर विधानसभा की जनता की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। मैं इस पर अडिग रहूंगा।