रायबरेली 09 अगस्त 2023

अधीक्षक जिला कारागार रायबरेली ने बताया है कि 9 अगस्त को जिला कारागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर मुख्यालय द्वारा दिये गये आदेशानुपालन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अन्तर्गत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, राणा बेनी माधव सिंह तथा ज्ञात-अज्ञात शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा दो मिनट का मौन धारण किया गया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के उपरांत मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों में से प्रथम चरण में पंच प्रण शपथ कारागार के अधीक्षक द्वारा समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बंदियों को दिलाई गई। शपथ कार्यक्रम में कारागार अधीक्षक सत्य प्रकाश, चिकित्साधिकारी डॉ० सुनील अग्रवाल, उपकारापाल कुंवर वीरेन्द्र विक्रम सिंह, धर्मपाल, जयदेव तथा अन्य अधिकारी,कर्मचारीगण तथा बंदी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *