शून्य से पाँच साल के 11,599 बच्चे तथा 2,899 गर्भवती के टीकाकरण का लक्ष्य

रायबरेली, 04 अक्टूबर 2023

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि शून्य से पाँच साल तक की आयु के बच्चों और गर्भवती को पूर्ण प्रतिरक्षित करने के लिये नौ से 14 अक्टूबर तक सघन मिशन इंद्रधनुष (आईएमआई) 5.0 चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आईएमआई के तहत शून्य से पाँच साल तक के उन बच्चों का टीकाकरण किया जाता है जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से छूट गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 वीरेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण प्रधानमंत्री जी की प्राथमिकताओं में से एक है। जिसके दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा दिसम्बर 23 तक मीजल्स-रुबेला (एमआर) के उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण में गुणात्मक सुधार के लिए शून्य से पाँच वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण किया जाना है। उन्होंने कहाकि बच्चों का टीकाकरण से शत-प्रतिशत आच्छादन किये जाने के उद्देश्य से सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। इसका पहला चरण सात से 2 अगस्त, दूसरा चरण 11 से 16 सितम्बर तक आयोजित किया गया है। इसके तीसरे और अंतिम चरण का आयोजन नौ से-14 अक्टूबर तक किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि नियमित टीकाकरण के द्वारा 12 जानलेवा बीमारियों-टीबी, पोलियो, हिपटाईटिस ‘‘बी’’, खसरा, रूबेला, जापानी इंसिफेलाईटिस, निमोनिया, डायरिया गलघोंटू काली खाँसी, टिटनेस एवं निमोनिया से बचाव के लिए 11 टीके लगाए जाते हैं। इसके अलावा गर्भवती को वयस्क डिप्थीरिया और टिटेनस (डीटी) का टीका लगाया जाता है। सभी बीमारियों का बचाव टीकाकरण ही है। टीकाकरण न कराने की स्थिति में बच्चे की जान भी जा सकती है। इसलिए टीका अवश्य लगवाएं। टीका पूरी तरह सुरक्षित है।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि आई०एम०आई० अभियान में कुल 6,24,480 परिवारों में हेडकाउंट सर्वे किया गया। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में परिवारों की संख्या 5,84,357 और शहरी क्षेत्र में परिवारों की संख्या 40,123 है। इस हेड काउंट सर्वे में नौ माह से एक वर्ष की आयु के बच्चों की संख्या 64,271 है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की संख्या 61,005 और शहरी क्षेत्र में 2,260 है। इसी तरह एक से दो वर्ष की आयु के बच्चों की कुल संख्या 65, 844 है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में 61,642 और शहरी क्षेत्र में 4,202 है। दो से पाँच वर्ष की आयु के बच्चों की कुल संख्या 1,86,245 है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की संख्या 1,75,332 तथा शहरी क्षेत्र में 10,919 है। शून्य से पाँच वर्ष तक की आयु के बच्चों की कुल संख्या 3,16,360 है जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की संख्या 2,97,979 और शहरी क्षेत्र में 18,381 है।

आईएमआई 5.0 के तीसरे चरण में शून्य से पाँच साल तक की आयु के है। आईएमआई 5.0 के पहले और दूसरे चरण में लक्ष्य से अधिक बच्चों और गर्भवती का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने सभी से अपील की कि अपने बच्चों का टीकाकरण अवश्य कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *