वाराणसी । फूलपुर थाना क्षेत्र के कारखियांव में हुए कार हादसे में 8 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई। हाडसे में मृतक पीलीभीत (pilibhit) के दो परिवार के लोग है। हादसे में मात्र एक बच्चा जीवित बचा है, जिसकी हालत गंभीर बना हुआ है।जिलाधिकारी एस.राजलिंगम ने दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय में भर्ती उक्त बच्चे का हाल जानने पहुंचे और उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एक डाक्टर और एक कौंसिलर के साथ एम्बुलेंस से तुरंत बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार पीलीभीत से काशी दर्शन पहुंचे लोग वापस पीलीभीत जा रहे थे। इस दौरान फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गये, उनका वाहन सड़क के किनारे एक खड़ी ट्रक में पीछे से तीव्र गति से जा घुसा। जिससे मौके पर ही आठ लोगों की मौत हो गयी और एक नौ साल का बच्चा जीवित बचा है लेकिन वह भी सर में गहरी चोट के कारण गम्भीर हालत में है।
वाराणसी में हुए दर्दनाक हादसे को लेकर जनपद के जिलाधिकारी द्वारा पीलीभीत के जिलाधिकारी से वार्ता कर उनके परिवार जनो से सम्पर्क किया गया है तथा पुलिस द्वारा अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।