बांदा। बुधवार को डा0 आर0एन0 प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी, एन0डी0डी0 कार्यक्रम बाँदा ने बताया कि 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जायेगा व 17 अगस्त को मॉप-अप दिवस मनाया जायेगा। इस अभियान में 1 वर्ष से लेकर 19 वर्ष तक के किशोर/किशोरियों को एल्बेंडाजाल की गोलियां खिलाई जाएगी। इस गोली के खाने से पेट में जो कीडे आदि होते है वे मर जाते है।अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि दिवस की सारी तैयारियाँ पूरी कर ली गई है। इसके लिये स्वास्थ्य विभाग अपने कर्मचारियों के साथ रणनीति बना चुका है और शिक्षा विभाग व आई0सी0डी0एस0 विभाग के सहयोग से 1705 आँगनवाडी केन्द्रों एवं 2374 शासकीय एवं प्राइवेट विद्यालयों में कुल 962032 बच्चों को एल्बेंडाजॉल की गोलियों को खिलाकर लाभान्वित किया जाना है। एन0डी0डी0 कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा समाजसेवियों एवं समस्त नगरिकों से अपील भी की है, कि सभी लक्षित बच्चों को राष्ट्रीय कृमि दिवस पर एल्बेंडाजाल की दवा खिलाने मे सहयोग प्रदान करें। ताकि देश के भविष्य नौनिहाल बच्चों एवं युवाओं को स्वस्थ्य एवं सुरक्षित रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *