रायबरेली, 05 अक्टूबर 2023
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मोहन त्रिपाठी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2023-24 में पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) योजनान्तर्गत ऑनलाइन आवेदन से लेकर वितरण तक समय-सारणी निर्गत की गई है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षण से कहा है कि समय सारणी के अनुसार विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करने की तिथि 07 अगस्त से 30 सितम्बर की गई थी।
इसी प्रकार जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा विद्यालयों की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या का सत्यापन 08 अगस्त से 05 अक्टूबर तक तिथि निर्धारित है। 15 सितम्बर से 10 नवम्बर 2023 तक छात्र-छात्राओं द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। 15 अक्टूबर से 30 नवम्बर तक आईएनओ द्वारा आवेदनों को सत्यापित एवं अग्रसारित किया जाना है। 01 से 31 दिसंबर 2023 तक डीएनओ द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन किया जायेगा। पी०एफ०ए०एस० से सत्यापनोपरान्त डाटा प्राप्त किया जाना एवं एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी किया जाने की तिथि 15 दिसंबर से 05 जनवरी 2024 तक। जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा शुद्ध आवेदन अग्रसारित किये जाने की तिथि 01 जनवरी से 31 जनवरी 2024 तक। एसएनओ द्वारा एन०आई०सी० से मांग सृजित करने की तिथि 01 फरवरी से 10 फरवरी 2024 तक। एसएनओ द्वारा धनराशि हस्तान्तरण की तिथि 15 फरवरी से 28 फरवरी 2024 तक। त्रुटिपूर्ण आवेदनों को छात्रों द्वारा संशोधित किये जाने की तिथि 20 दिसंबर से 12 जनवरी 2024 तक। छात्रों द्वारा संशोधित आवेदनों को आईएनओ द्वारा पुनः अग्रसारित किये जाने की तिथि 25 दिसंबर से 20 जनवरी 2024 तक। डीएनओ द्वारा संशोधित आवेदनों का सत्यापन 01 जनवरी से 31 जनवरी 2014 तक। जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा संशोधित आवेदनों को अग्रसारित किये जाने की तिथि 01 फरवरी से 15 फरवरी 2024 तक निर्धारित की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा है कि शासन द्वारा प्रस्तावित समय-सारणी के अनुसार कार्यवाही करने हेतु सम्बन्धित विद्यालयों/संस्थानों को अपने स्तर से निर्देशित करें।