*प्रेस विज्ञप्ति*
*स्मार्ट फोन पाकर छात्र व छात्राओं के खिल उठे चेहरे*
*रायबरेली* । विकास क्षेत्र जगतपुर के पं• राजनारायण मिश्रा डिग्री कॉलेज , धूता में शासन की मंशानुरूप 411 छात्र व छात्राओं को स्मार्टफोन बांटे गए । कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी ऊंचाहार सिद्धार्थ चौधरी व विशिष्ट अतिथि डॉ•शुभकरण मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी ऊंचाहार ने दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा पर माल्यापर्ण से किया । स्मार्टफोन पाकर छात्र व छात्राओं के चेहरे खिल उठे ।
मुख्य अतिथि ने कहा कि हमें अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए एक सकारात्मक सोच विकसित करनी चाहिए और माता – पिता व गुरुजनों का नाम रोशन करना चाहिए ।
प्रबंध निदेशक पं• ओमप्रकाश मिश्रा व पं विजय प्रकाश मिश्रा ने छात्र व छात्राओं का आह्वान किया कि हमे अपने तकनीकी ज्ञान से व्यक्तित्व का विकास और सशक्त समाज का निर्माण करना है । सरकार की योजनाओं के माध्यम से जो अवसर प्रदान किये जा रहे है उनका अधिकतम लाभ उठाना चाहिए । संचालन के•के बाजपेई द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर विजय राठौर , डॉ धर्मराज , अनिल विश्वकर्मा , प्रदीप त्रिपाठी , श्री प्रकाश शुक्ला आदि उपस्थित रहे । अंत में प्राचार्य अजय कुमार सिंह ने आये हुए अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और छात्र व छात्राओं को भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की ।