आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा रायबरेली ने शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निस्तारण हेतु जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला व जिला मंत्री मुकेश द्विवेदी के नेतृत्व में वित्त एवं लेखाधिकारी , बेसिक शिक्षा को ज्ञापन प्रेषित किया ।
जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि वित्त एवं लेखाधिकारी , बेसिक शिक्षा द्वारा शिक्षकों के एरियरों का भुगतान न तो ऑफलाइन किया गया और न ही ऑनलाइन व्यवस्था के तहत किया जा रहा है । हॉल ही में एरियर भुगतान न करने के मामले में जिले को प्रदेश में शीर्ष स्थानों पर रखा गया है जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है ।
उन्होंने आगे कहा कि न ही वित्त एवं लेखाधिकारी , बेसिक शिक्षा द्वारा नवनियुक्त मृतक आश्रित शिक्षकों के सामान्य सूचना प्रपत्र पर हस्ताक्षर किए जा रहे है जो कि अत्यंत खेदजनक है ।
जिला महामंत्री मुकेश द्विवेदी ने कहा कि यदि वित्त एवं लेखाधिकारी , बेसिक शिक्षा ने शिक्षकों की इन लंबित समस्याओं का निस्तारण व सारे एरियर का भुगतान दिनाँक 19-10-2023 तक नही किया तो दिनाँक 20-10-2023 अपरान्ह 03:30 बजे से समस्याओं के निराकरण तक अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन वित्त एवं लेखाधिकारी , बेसिक शिक्षा के कार्यालय के समक्ष किया जाएगा ।
जिलाध्यक्ष संघर्ष समिति पंकज द्विवेदी ने कहा कि शिक्षकों की अवशेष देयक सम्बन्धी समस्याएं बहुत समय से लंबित है जिसके कारण संगठन को इस प्रकरण पर संज्ञान लेना पड़ा ।
इस अवसर पर सतांव अध्यक्ष डॉ• चंद्रमणि बाजपेयी , जगतपुर अध्यक्ष डॉ• संजय सिंह , जिला महामंत्री संघर्ष समिति सुधीर सिंह , जनपदीय उपाध्यक्ष जटा शंकर बाजपेयी , मंत्री राही दिलीप गुप्ता , मंत्री शिवगढ़ आलोक मिश्र , मंत्री जगतपुर आशुतोष पांडे आदि शिक्षक नेता उपस्थित रहे ।
*अनुराग द्विवेदी*
*जनपदीय मीडिया प्रभारी*
*उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ*
*जनपद रायबरेली*