रायबरेली। महिला अपराध रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति दीदी अभियान चलाया जा रहा। पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर इस अभियान के तहत महिलाओं/लड़कियों को एंटी रोमियों टीम भीड़भाड़ वाले जगह और प्रमुख चौराहा पर सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबर देकर जागरूक किया गया।
गौरतलब है कि खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत केसौली में मिशन शक्ति दीदी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महिलाओं और लड़कियों को एंटी रोमियो द्वारा जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेमरी चौकी प्रभारी ने बताया कि महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए जागरूक होना जरुरी है। छात्राओं/महिलाओ को महिला सुरक्षा/आत्मरक्षा के सम्बन्ध में जागरूकता क्रार्यक्रम, नुक्कड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और स्वावलंबन को ध्यान में रखते हुए पुलिस को जनता के और नजदीक ले जाते हुये विशेष कर महिलाओं के दृष्टिगत मिशन शक्ति दीदी चलाया गया। जहां महिलायें जो थाना या चौकी पर पंहुचने में संकोच करती हैं या असमर्थ है। वह भी बिना डरे अपनी शिकायत पुलिस तक पंहुचा सकेंगी। इस मौके पर सिपाही सिकंदर, सिपाही सुरभि पाण्डेय आदि लोग मौजूद रहे।