वाराणसी। शहर में अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त है। नगर निगम की टीम ने मंगलवार को नगर में अभियान चलाया। इस दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया गया। वहीं जुर्माना भी लगाया गया। कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।

प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाते हुए शिवपुर क्षेत्र में दो प्लास्टिक विक्रेताओं के दुकान और गोदामों में छापेमारी करते हुए लगभग 75 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक के थैले ज़ब्त कर दोनों दुकानदारों को जुर्माना भी किया गया। चौकाघाट से नमोघाट तक सघन अभियान चलाते हुए घोषणा कर सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवाकर सड़क और पटरी खाली करवाया गया। कुछ का अतिक्रमित सामान भी ज़ब्त कर लिया गया।

जितेंद्र कुमार उपाध्याय निवासी गिलट बाजार ने शिकायत पर जोनल अधिकारी वरूणा पार इंद्रविजय सिंह के निर्देशानुसार (सोनकर बस्ती, गिलट बाजार में रोड पर ठेले रखकर अतिक्रमण के संबंध में) मौके पर पहुंचकर शिकायत का निस्तारण करते हुए तमाम ठेले हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया। लक्ष्मी कुंड लक्सा के क्षेत्रीय लोगों से प्राप्त लिखित शिकायत (सरैयानाथ मंदिर के आगे गुमटी लगाकर अतिक्रमण करने के संबंध में) को निस्तारित करते हुए मौके पर पहुंच उक्त गुमटी हटवा कर प्रकरण को निस्तारित करवा दिया गया। क्षेत्रीय लोगों से लिखित में संतुष्टि पत्र भी लिया गया। वहीं आनलाइन शिकायत पर शिवाला घाट पर अवैध रूप से बनाई गई चहारदीवारी को सीढ़ी को ध्वस्त करा दिया गया। इस दौरान कुल 57,400 रुपये जुर्माना लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *