बांदा । पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम धरी खेड़ा की रहने वाली श्रीमती शकुंतला पत्नी शिवनारा यन ने प्रार्थना पत्र देकर थाने में बताया कि मेरे दरवाजे के कुछ दूरी में दुर्गा पंडाल लगा हुआ है । मेरे दरवाजे के सामने गांव के ही अमित पुत्र रामसनेही व सोनू पुत्र छोटेलाल व सरवन पुत्र रविन तमंचा लहराते हुए पटाके फोड़ रहे थे मेरे मना करने पर उक्त लोग मुझे गंदी-गंदी गालियां दी और कहा कि चुप रहो तुमसे क्या लेना है मैं डर बस घर के अंदर चली गई तभी उन लोग ने गाली गलौज करते हुए घर के अंदर घुस आए व धक्का मार कर गिरा दिया व लात घुसो से मरने लगे मेरे शोर मचाने पर मेरा लड़का व गांव के कुछ लोग आ गए मेरे लड़के अभिमन्यु को मारा पीटा जिससे मुझे वह मेरे लड़के को गंभीर चोटे आई हैं वही गांव के लोग को देखकर गाली देते हुए व जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया मैंने तुरंत ही 112 को जानकारी दी वहीं थाना पैलानी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया वह लोग दबंग किस्म के हैं उन लोगों से भयभीत हूं वहीं थाना प्रभारी ने तीन लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *