वाराणसी। जनपद के फूलपुर थाना क्षेत्र की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ग्राम रायतारा से अपहृत और गुमशुदा 3 वर्षीय मासूम के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मासूम के चाचा को पूछताछ के दौरान संदिग्ध पाए जाने पर हिरासत में लिया। इस दौरान कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने जायजाद की लालच में मासूम की हत्या करने की बात स्वीकारी। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त ने अपने मासूम 3 वर्षीय भतीजे की हत्या कर कुएं में फेक दिया।

पुलिस ने बताया कि फूलपुर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा धरातलीय अभिसूचना, तलाशी अभियान व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर निरन्तर गुमशुदा/अपहृत बालक तलाश व संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी। संदिग्ध अपहृत के चाचा बाबूलाल पुत्र किशोरी लाल निवासी रायतारा से कड़ाई के पूछताछ किया गया तो बताया कि वह जायजाद की लालच में अपने भतीजे कृष्ण कुमार का अपहरण कर कुएँ में फेंक दिया।

अभियुक्त बाबूलाल की निशानदेही पर अपहृत कृष्ण कुमार का शव रायतारा गाँव में स्थित कुएँ से निकाला गया। अभियुक्त उपरोक्त थाना फूलपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर उक्त अभियोग में धारा 364,302,201 में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *