वाराणसी। अतिक्रमण को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। नगर निगम की टीम लगातार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाने का काम कर रही है। इसी क्रम में प्रवर्तन टीम सड़क पर उतरी। इस दौरान रामलीला मैदान को कब्जा मुक्त कराया। साथ ही वेंडरों को हटाकर सड़क की पटरी खाली कराई। अभियान से खलबली मची रही। इस दौरान कुछ दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया गया।
टीम ने कचहरी फल मंडी में अवैध रूप से वेण्डिंग कर रहे वेंडरों को हटवा कर सड़क और पटरी खाली करवाया। अतिक्रमण निरीक्षक संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में कज्ज़ाकपुरा क्षेत्र में सड़क किनारे बांस रखकर किए अतिक्रमण को भी हटवाया गया। कोनिया रामलीला मैदान में घोषणा कर अतिक्रमण हटवाकर कब्जा मुक्त करवाया गया। नदेसर रामलीला मैदान होते हुए चौकाघाट तक सभी दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवाकर मार्ग खली करवाया।
अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का अतिक्रमित सामान हटवा कर मार्ग खाली करवाया गया। साथ ही कुछ अत्याधिक अतिक्रमण किए हुए दुकानदारों को जुर्माना भी किया। अभियान के दौरान प्रतिबंधित पालीथिन के थैले ईस्तेमाल करने वाले दुकानदारों /वेंडरों से लगभग 30 किलो पालीथिन के थैले ज़ब्त कर सभी को जुर्माना लगाया गया।