रायबरेली,25 अक्टूबर 2023

 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में की गई। जिलाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत 86 बच्चों का अनुमोदन किया गया तथा उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा को निर्देशित किया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) में चयन कर उन्हें लाभान्वित करना सुनिश्चित करें।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, वन स्टाफ सेंटर मैनेजर उपस्थित रहे।

————–00000————–

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *