क्रासरःपरिजनों ने लगाया पड़ोसी पर हत्या का आरोप
पैलानी/बांदा। जसपुरा थाना क्षेत्र के गलौली घाट की यमुना नदी में एक युवक का शव दिखाने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया।जानकारी पाकर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नदी से निकालकर पहचान करवाई तो वह थाना क्षेत्र के ही गजपुरवा गांव का सुनील कुमार निषाद पुत्र रतनलाल निषाद उम्र 30 साल निकला।जिसकी पहचान मृतक की मां रामप्यारी ने उसकी चड्डी से किया।मृतक की नानी दुलिया बताया कि बीते करवा चौथ की दोपहर को गांव में जुआ खेलने के दौरान कुछ लोगों के साथ में विवाद हुआ था जिस पर उन लोगों ने उसके साथ में मारपीट किया था।जिसके कारण मृतक घर जाकर अपनी पत्नी मोनिका से लड़ाई झगड़ा किया था।उसके बाद उसकी दिन उसकी पत्नी मोनिका अपने मायके फतेहपुर जनपद के केवाई गांव चली गई थी। शाम को उसकी समय मृतक घर से निकल गया था।मृतक के परिजनों ने बताया कि उस दिन के बाद से उन लोगों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसका कही पर कोई पता न चलने पर शनिवार को थाना में जाकर गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र दिया।मृतक अहमदाबाद में रहकर मजदूरी करता था।जो नवरात्रि को गांव आया हुआ था।मृतक की शादी 3 साल पहले हुई थी।उसके दो लड़कियां हैं।मृतक की मां रामप्यारी ने गांव के ही सूरज पर हत्या का आरोप लगाया हुआ है।खबर पाकर सीओ सदर अबुजा त्रिवेदी तथा फोरेंसिक टीम तथा डाग स्क्वायड भी मौके पर पहुंच गया।जसपुरा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।सीओ सदर अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला पानी मे डूब कर मौत का है।वास्तविक स्थिति का पता पीएम रिपोर्ट के आने के बाद ही चलेगा।