क्रासरःपुलिस ने शवांे को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बांदा। संतान न होने से एक दंपति के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते थे। सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा सुनी हुई। मंगलवार को सवेरे दोनों अपने कमरे में मृत अवस्था में पाए गए। संतान न होने से यह परिवार हमेशा दुखी रहता था। इसी वजह से भी दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शवों कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।ं
घटना पैलानी थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव की है। इसी गांव में रहने वाले वीरेंद्र (60) पुत्र शिवनारायण तथा उसकी पत्नी शांति (55) ने घरेलू कलह के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। इस बारे में मृतक के परिजनों ने बताया कि कई वर्षों से पति-पत्नी दोनों अलग रहते थे। दोनों के कोई कोई संतान नहीं थी। जिससे दोनों दुखी रहते थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते थे। यही झगड़ा दोनों की आत्महत्या का कारण बना। परिजनों के मुताबिक आज सुबह जब उनके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने मृतक वीरेंद्र की बहन कृष्ण को जानकारी दी। कृष्णा ने भी आकर काफी देर तक दरवाजे में आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई आहट न होने पर किसी अनहोनी की आशंका के चलते, पड़ोसियों की मदद से घर के मुख्य दरवाजे को तोड़ा तो, दोनों मृत अवस्था में पाए गए। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्रा, सीओ सदर अंबुजा त्रिवेदी व पैलानी थाना प्रभारी अनिल कुमार साहू मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि आज सवेरे पैलानी थाने में सूचना दी गई थी कि एक दम्पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई। जिससे पता चला कि यह दंपति संतान न होने से दुखी था। बीती रात दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, आज सवेरे यह दंपति मृत अवस्था में पाया गया। शवो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *