वाराणसी। रोहनिया थानाक्षेत्र के अखरी पुलिस चौकी अंतर्गत वैष्णव विहार कॉलोनी (अमरा) में बुजुर्ग दंपति को बीती रात बंधक बनाकर लाखों की लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन समेत ज्वाइंट सीपी डॉ के एजिलरसन सहित पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है पुलिस कमिश्नर मुथा अशोक जैन ने बताया कि हिन्डाल्को से रिटायर रविंद्र नाथ सिंह के मकान में देर रात चार लोग बाउंड्री वॉल फांदकर घुसे। इसके बाद घर के लकड़ी के दरवाजे में जाली लगी थी, जिसे काटकर चारो कमरे में घुसे और बुजुर्ग दंपत्ति को आतंकित करते हुए उनके हाथ पैर और मुंह को बांध दिया। इसके बाद घर में लूटपाट की गई है पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस इलाके में नई नई कॉलोनियां बन रही हैं और एक मकान से दूसरे मकान की दूरी काफी है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिंगरप्रिंट मिले हैं। इसके अलावा डॉग स्क्वायड से भी जांच कराई जा रही है। अभी ज्ञात नहीं है कि कुल कितने लोग थे। घर में चार लोगों के घुसने की बात कही जा रही है, हो सकता है बाहर भी कुछ लोग मौजूद रहे हों। घटना की छानबीन हो रही है। जल्द से जल्द घटना को अंजाम देने वालों को दबोच लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *