वाराणसी। मिर्जामुराद थानाक्षेत्र के बेनीपुर गांव में बुधवार की सुबह बटोही बीर बाबा मंदिर के निर्माण व रास्ते को लेकर दो वर्ग आमने-सामने हो गए। मंदिर विवाद की सूचना मिलते ही बेनीपुर गांव के सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना मिलते ही भारी फोर्स के साथ पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर भीड़ को वापस भेजा। फिर भी तनाव बना रहा बेनीपुर (मिर्जामुराद) गांव स्थित बटोही बीर बाबा मंदिर के दीवाल से सटाकर स्थानीय गांव निवासी फखरुद्दीन अपने मकान का निर्माण करवा रहे है। इधर बुधवार की सुबह बटोही बीर बाबा मन्दिर के पुजारी भरत ऊर्फ भोले बाबा के नेतृत्व में दर्जनों श्रद्धालु मंदिर के सामने चहारदीवारी का निर्माण भी शुरु कर दिये। यह देख फखरुद्दीन के परिवार के लोग मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। इतने में दोनों पक्षो के बीच जमकर कहासुनी और विवाद शुरू हो गया। इसकी सूचना गांव में जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते वहां पर सैकड़ो लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना मिलते ही भारी फोर्स के साथ पहुंचे मिर्जामुराद थाना प्रभारी आनंद कुमार चौरसिया ने भीड़ को समझा बुझा लोगो को शांत कराया बेनीपुर ग्राम प्रधान रामपूजन पटेल ने बताया कि बटोही बीर बाबा का मंदिर ग्राम सभा के आराजी नंबर 2568 रकबा 21 डिसमिल के अंदर बना हुआ है। एसडीएम राजातालाब के निर्देश पर कई घण्टे बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार राजातालाब सुलेखा वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों राजस्व कर्मियों द्वारा विवादित जमीन का पैमाइस करा विवाद का समाधान कराया। इस दौरान मिर्जामुराद व जंसा थाने की फोर्स व क्युआरटी पुलिस टीम उपस्थित रही। थाना प्रभारी आनन्द कुमार चौरसिया ने बताया कि माहौल को देखते हुए यहाँ शांति व्यवस्था हेतु अतिरिक्त फोर्स तैनात रहेगी।