6 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
बांदा । थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के मोटरसाइकिल बरामद ।
ऑपरेशन क्लीन के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर गिरोह के 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है । 8 दिन पहले रात्रि को छोटी बाजार, 5 दिन पहले अलीगंज और दो दिन पहले लोहिया पुल ईदगाह के पास से मोटरसाइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था जिसमे थाना कोतवाली नगर पर अभियोग पंजीकृत करते हुए अभियुक्तों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे । ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाये गये सीसीटीवी फुटेज की मदद से अभियुक्त की पहचान करते हुए सेढ़ू तलैया के पास से 6 अभियुक्तों को चोरी के 2 मोटरसाइकिल व 1 मोटरसाइकिल के खुले पार्ट बेचने जाते समय गिरफ्तार किया गया है । पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वह सूनसान व भीड़-भाड़ वाली जगहों से मोटरसाइकिल की चोरी करते थे जिसमें मुख्य अभियुक्त अभय कुमार सिंह योजना बनाता था व मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद मिस्त्री अभियुक्त कुलदीप यादव गाड़ियों के पार्ट अलग-अलग करता था । अभियुक्तों द्वारा चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को बेचने की योजना थी तभी पुलिस द्वारा पकड़ लिये गये । वही नगर कोतवाली के तहत गिरफ्तार करते हुये अभय सिंह पुत्र सन्त कुमार सिंह निवासी खुंटी चौराहा , कुलदीप यादव पुत्र शिवलाल यादव निवासी अवन्ती नगर , अमन नामदेव पुत्र पप्पू निवासी रामलीला मैदान खुंटी चौराहा , सैफ पुत्र तनवीर निवासी मर्दननाका , राजू पुत्र मुन्ना निवासी गुलाब बाग मस्जिद के सामने थाना कोतवाली नगर और छोटेलाल उर्फ छोटा पुत्र राजकुमार यादव निवासी पिण्डखर थाना अतर्रा को नगर कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार दूबे , एसआई दिलीप कुमार चौकी प्रभारी अलीगंज एसआई हरभजन सिंह द्वारा गिरफ्तार किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *