*महाप्रबंधक आरेडिका ने दी कर्मचरियों को दीपावली और छठ की सौगात*

 

महाप्रबंधक श्री पी के मिश्रा ने मार्च 2023 में पदभार ग्रहण करते समय आरेडिका के बहुमुखी विकास करने का संकल्प लिया था. कर्मचारी हित एवं कल्याण को सर्वोपरि रखने के सिद्धांत पर अमल करते हुए महाप्रबंधक ने आरेडिका कर्मचारियों को अमूल्य सौगात दी है.

 

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 10 नवचयनित वरिष्ठ लिपिकों को नियुक्ति पत्र प्रेषित किए गए एवं 14 अन्य कर्मचारियों को पदोन्नति प्रदान की गई है.

 

स्वयं के अनुरोध पर स्थानांतरण के 8 विचाराधीन मामलों का भी निस्तारण किया गया है.

 

कर्मचारी समस्याओं के सरंचित निवारण हेतु प्राधान मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री रूपेश श्रीवास्तव के स्तर पर मासिक शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चत किया जा रहा है.

 

महाप्रबंधक के अनुसार किसी भी संस्था की प्रगति और उन्नती उसके कर्मचारियों के हित में निहित होती है. आरेडिका प्रशासन संस्थागत उद्देश्यों के साथ-साथ कर्मचारी कल्याण को परिलक्षित कर प्रगति के पथ पर सबका साथ-सबका विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *