चित्रकूट-चित्रकूट जनपद के तहसील राजापुर अंतर्गत आर्यावर्त बैंक शाखा महुआ गांव के शाखा प्रबंधक की मनमानी से क्षेत्र की जनता जनार्दन बहुत परेशान है इनका रवैया खाता धारकों के प्रति बहुत ही उदासीन है सरकार द्वारा जो किसान सम्मन निधि किसानों को दी जाती है अपने निजी खर्चे के लिए उसको खाताधारक को बिना बताए मनमानी तरीके से केसीसी खाता में डाल लेते हैं और अनपढ़ लोगों से अंगूठा साइन करवा कर अपने हिसाब से केसीसी रेनवल करते हैं खाता धारकों को पर्ची की रिसीविंग भी नहीं देते जिला अधिकारी चित्रकूट और वर्तमान सरकार से चैनल के माध्यम से निवेदन शाखा प्रबंधक पर निगरानी बनाएं और आम जनता की परेशानी को दूर करें शाखा प्रबंधक आम जनमानस से बहुत ही गलत तरीके से वार्ता करते हैं कोई बात की जानकारी लो कहते हैं चाहे डीएम के पास जाओ चाहे सीएम के पास जाओ चाहे पीएम के पास जाओ ऐसे अंदाज में बोलते हैं जैसे इन्हें शासन प्रशासन का कोई भी डर नहीं सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे हैं इनके कारनामे आखिर कब तक आर्यावर्त शाखा महुआ गांव में सही तरीके से कार्य होंगे