वाराणसी के रहने वाले बनारसी साड़ी के कारीगर सर्वेश कुमार ने भारतीय टीम को उपहार देने के लिए एक साड़ी का निर्माण किया है रविवार को होने वाली विश्व कप में जीतने वाली भारतीय टीम को सर्वेश कुमार अपने द्वारा बनाई गई बनारसी साड़ी उपहार मे देंगे उन्होंने इस साड़ी पर वर्ल्ड कप की ट्राफी बैट, बाल व स्टंप की डिजाइन बनाई हैँ जो आपको क्रिकेट खेल का अहसास कराएगी सर्वेश कुमार ने बताया कि जब हमारी भारतीय टीम विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराएगी उसके बाद भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों को वो यह बनारसी साड़ी उपहार स्वरूप भेंट करेंगे सर्वेश कुमार ने बताया कि इस साड़ी को बनाने में उनको एक से डेढ़ महीना लगा और साथ ही इसमें 50 से ₹60000 खर्च भी आया है उन्होंने कहा कि पहले साड़ी में जहां मेरा इतना खर्च आया उसके बाद बनाई गई बाकी साड़ीयों में या खर्च काफी कम हो गया है तो जो भी इच्छुक व्यक्ति इसको लेना चाहे वह 17 से 18000 रुपए का भुगतान कर इस साड़ी को खरीद सकता है। सर्वेश कुमार ने इस सदी के पीछे बनाने के मकसद को बताते हुए कहा कि मैं भी कभी जिला स्तर तक का क्रिकेट खेला हूं और आज मुझे खुशी है और पूरी उम्मीद भी है कि कि एक बार फिर भारतीय टीम विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *