नगर अध्यक्ष सरिता गुप्ता एवम विनय भदौरिया ने किया लालगंज ट्रेड फेयर मेला प्रदर्शनी का उद्घाटन
रायबरेली
नगर के साकेत नगर मोहल्ले में लगाए गए लालगंज ट्रेड फेयर मेला प्रर्दशनी का उद्घाटन लालगंज नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता द्वारा किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि पहुंची श्री मती गुप्ता व बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता व नवगीतकार डॉ विनय भदौरिया ने पूजन करके शुभारंभ किया।
मेला प्रमुख शिरोधार्य सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले के मुख्य आकर्षण
कश्मीरी शाल,बनारस साड़ी,मेरठ की खादी,कश्मीरी कंबल,कश्मीरी अखरोट,जयपुरी चादर,,लुडियाना की स्वेटर और जैकट,पानीपत के पर्दे, भदोई का कारपेट,खुर्जा की क्रॉकरी,मुंबई की भेलपुरी,सहारनपुर की फर्नीचर,कानपुर की मेडिसिन आदि हैं। साथ ही क्षेत्र वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर प्रदर्शनी का लाभ उठाने की भी अपील प्रदर्शनी प्रमुख उनके स्टाफ की ओर से की गई है। उद्घाटन के मौके पर विकास,शिरोहन सिंह,दीपेंद्र गुप्ता,जीतू सिंह,अभिनव भदौरिया,राजेंद्र सिंह भदौरिया उर्फ रज्जू सिंह,शेर बहादुर सिंह सहित नगर के प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।