रायबरेली, 29 नवम्बर 2023
मुख्य विकास अधिकारी पूजा यादव ने माह दिसम्बर 2023 के प्रत्येक शुक्रवार को समस्त विकास खंडों की दो दो ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाली ‘‘ग्राम चौपाल’’ (गाँव की समस्या, गाँव में समाधान) के लिए विकास खण्डवार रोस्टर निर्धारित किया है। निर्धारित रोस्टर के अनुसार परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, जिला विकास अधिकारी, उपायुक्त, श्रम रोजगार द्वारा ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले ग्राम चौपाल में से किसी एक विकासखंड की ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया जायेगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार 01 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 विकासखंड डीह में, जिला विकास अधिकारी विकासखंड डलमऊ में एवं उपायुक्त, श्रम रोजगार विकासखंड अमावां के किसी एक ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।
इसी प्रकार 08 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 शिवगढ़ में, जिला विकास अधिकारी लालगंज में, उपायुक्त, श्रम रोजगार सरेनी में। 15 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 छतोह में, जिला विकास अधिकारी सलोन में, उपायुक्त, श्रम रोजगार हरचंदपुर में। 22 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 सतांव में, जिला विकास अधिकारी दीनशाह गौरा में, उपायुक्त, श्रम रोजगार राही में। 29 दिसम्बर को परियोजना निदेशक, जि0ग्रा0वि0अभि0 महराजगंज में, जिला विकास अधिकारी रोहनियां में एवं उपायुक्त, श्रम रोजगार ऊँचाहार के किसी एक आयोजित ग्राम चौपाल में प्रतिभाग कर समस्याओं का निस्तारण करायेंगे।