रायबरेली, 02 दिसम्बर 2023

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) पूजा मिश्रा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सम्पत्ति का मूल्यांकन नियमावली 1997 यथा संशोधित द्वितीय संशोधन वर्ष 2013 के नियम – 4 (1) के अन्तर्गत कलेक्टर द्वारा जनपद के उप जिला निबन्धन कार्यालयों के क्षेत्राधिकार हेतु प्रभावी की गयी सम्पत्ति मूल्यांकन दर सूची दिनांक 01-11-2022 के वार्षिक पुनरीक्षण करते हुए माह नवम्बर 2023 में प्रभावी किया जाना है। प्रस्तावित मूल्यांकन सूची जनपद के समस्त उप निबन्धक कार्यालयों में अवलोकनार्थ उपलब्ध है।

अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) पूजा मिश्रा ने समस्त जन सामान्य, उद्यमियों/विधि विशेषज्ञ/अधिवक्तागण, विकासकर्ता एवं अन्य संबंधित लोगों से अपेक्षा की है कि प्रस्तावित पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची के सम्बन्ध में यदि उन्हें कोई आपत्ति है, तो अपनी आपत्ति मय साक्ष्य कार्यालय सहायक महानिरीक्षक निबन्धन रायबरेली या जनपद रायबरेली के किसी भी उप निबन्धक कार्यालय में प्रकाशन की तिथि से एक सप्ताह के अन्दर प्रस्तुत कर सकते है। आपत्तियों का निस्तारण के उपरान्त अन्तिम रूप से मूल्यांकन सूची माह दिसम्बर 2023 में प्रभावी की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *