वाराणसी। एएसआई की टीम कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुवार को ज्ञानवापी पहुंच गई। परिसर का मशीनों के जरिये सर्वे का कार्य जारी है। इसके लिए टीम ने कई स्थानों पर मार्क बनाए हैं। टीम तहखानों, गुंबदों व अन्य स्थानों की जांच कर सकती है। सारी जानकारी ट्रोपोग्राफी शीट पर दर्ज की जाएगी।
कोर्ट के आदेश पर एएसआई की टीम ज्ञानवापी का सर्वे कर रही है। वैज्ञानिक सर्वे में तकनीकी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुरातत्व विशेषज्ञ ज्ञानवापी के स्ट्रक्चर, तहखाना समेत हर एक स्थल की बारीकी के साथ जांच कर रहे हैं। आठवें दिन भी तहखानों व परिसर में अन्य स्थानों की जांच हो सकती है। इसमें मशीनों का भी इस्तेमाल किया जाएगा। ताकि अधिक से अधिक साक्ष्य जुटाए जा सकें। टीम सर्वे में मिले समस्त साक्ष्यों व जानकारी को अपने रिकार्ड में दर्ज कर रही है
बुधवार को भी लगभग सात घंटे तक परिसर का सर्वे चला। इसमें डिजिटल मैपिंग के साथ ही तहखाने व अन्य स्थलों की जांच की गई। ज्ञानवापी सर्वे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। श्री काशी विश्वनाथ धाम व आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था काफी चाक-चौबंद है।