क्रासरःग्रामीणों का आरोप प्रधान व सचिव नहीं दे रहे ध्यान
बांदा। कमासिन ब्लाक के सतन्याव ग्राम पंचायत में संचालित गौशाला में गौवंश को सर्दी से बचाने को कोई पुख्ता इंतजाम नही किए गए और न ही भोजन के लिए चारे- भूसे की पर्याप्त व्यवस्था है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रधान व सचिव गौशाला में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में ध्यान ही नही दे रहे हैं।
शासन के सख्त निर्देशों के बावजूद बहुत सी गौशालाओं में सर्दी से बचाव के इंतजाम नही किये गए जबकि ठंड का प्रकोप अब दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और रात में गौवंश ठिठुर रहे हैं। कुछ ऐसी ही समस्या कमासिन विकास खंड की ग्राम पंचायत सतन्याव में संचालित गौशाला में बताई जा रही है। गौशाला में बड़ी संख्या में गौवंश हैं ग्रामीणों का आरोप है कि जिस हिसाब से गौशाला में गौवंश रखे गए हैं गौशाला में उतनी सुविधा नही है। प्रधान व सचिव इस ओर कोई ध्यान भी भी दे रहे। ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी शुरू हो गई है लेकिन गौशाला में जाड़े से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था अभी तक नही हुई। यही हाल चारे भूसे आदि की है। ऐसे में आये दिन गौवंश बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि सर्दी के मौसम को देखते हुए गौवंश के लिए पर्याप्त छाया व भोजन एवं इलाज की सुविधा मुहैया कराए जाने की मांग की है। कहा कि गौशाला में सर्दी से बचाव व चारे भूसे की पर्याप्त इंतजाम किए जाने के शासन के सख्त निर्देश हैं बावजूद इसके गौशाला में समस्याएं कम नही हुई हैं।