बांदा। आचार्य नवलेश दीक्षित महाराज के द्वारा पावन कथा 14 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 21 को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। आज कथावाचक आचार्य श्री नवलेश दीक्षित जी के आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं भक्तों के द्वारा पुष्पों की माला पहनाकर और आरती उतारकर पूज्य महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया। जिसके बाद प्रथम दिवस से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में माताओं – बहनों और भाई -बंधुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई। कलश यात्रा में राधे राधे के जोर जोर से जयकारे लगाए गए। यात्रा में विभिन्न प्रकार की झांकीयां बैण्ड बाजे के साथ यात्रा निकाली गई। जहां तक नज़र जा रही थी वहां तक माताएं-बहनें नज़र आ रहीं थी। कलश यात्रा पीली कोठी से शुरुआत हुई और मुख्य मार्गों से होकर महेश्वरी देवी मंदिर में पहुंची और वापस कथा स्थल पर समाप्त हुई , वहां इस भव्य यात्रा को देखने के लिये लोग थम गये। यात्रा के पश्चात पूज्य महाराज भक्तों को प्रथम दिवस की कथा को श्रवण कराया। कथा परीक्षित श्रीमती नीतू शेखर सिंह अभय शेखर सिंह हिम्मत सिंह,राखी सिंह आंचल सिंह शशांक शेखर सिंह सोनू सिंह, शिवकुमार बड़कू भइया,संजय ओमर आकाश, रीता, नेहा पार्वती,गगन, आशा, आरती, वंदना आदि मौजूद रहे।