क्रासरः बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियेां को दिए निर्देश
बांदा। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता में महर्षि बामदेव सभागार कलेक्ट्रेट में आकांक्षीय ब्लाकों के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि अपने अपने विकास खण्डों में कृषि एवं जल संशाधन एवं स्वास्थ्य शिक्षा, वित्तीय समावेशन के अन्तर्गत कार्यों में प्रगति लाने के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों से बैठक कर कार्यों में प्रगति लायें। उन्होंने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने विभागीय कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यों को पूर्ण करें एवं पोर्टल पर समय से फीड करायें अन्यथा कडी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने आकांक्षी विकास खण्डों में सभी हेल्थ एटीएम एवं हेल्थ वेलनेश सेन्टरों को संचालित रखने के निर्देश दिये। सभी विद्यालयों में जल-जीवन मिशन के अन्तर्गत शत-प्रतिशत रूप से पेयजल कनेक्शन कराये जायें तथा आंगनबाडी केन्द्रों में सभी गर्भवती महिलाओं को पोषाहार वितरण के साथ उनकी सभी आवश्यक जांचे अवश्य करायी जायें। मुद्रा लोन योजना के अन्तर्गत लोन दिलाये जाने के सम्बन्ध में लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिये।

उन्होंने आकांक्षीय विकास खण्डों में न्याय पंचायत स्तर पर सीएचओ के द्वारा हेल्थ कैम्प लगाये जाने तथा विभागीय योजनाओं से सम्बन्धित कैम्प भी सोमवार को रोस्टर निर्धारित कर लगाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि आंगनबाडी व आशा नियमित रूप से गाँवों में फील्ड विजिट करें तथा ग्रामों में खुले नाले-नालियों, हैण्डपम्पों के चबूतरों को ठीक कराया जाए जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश पंचायत राज अधिकारी को दिये। महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण दिलाये जाने तथा स्वैल कार्ड बनाये जाने एफपीओ का गठन कराये जाने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने विकास खण्डों में आधार भूत सुविधाओं को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *