क्रासरःअभियुक्त के कब्जे से 5.1 किग्रा गांजा हुआ बरामद
बांदा। अवैध गांजे की खेती करने वाले अभियुक्त को थाना कालिंजर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से 5.1 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद हुआ है। अभियुक्त अपने घर के अन्दर बाड़े में अवैध गांजे की खेती करता था।
प्राप्त विवरण के अनुसार पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत आज थाना कालिंजर पुलिस द्वारा अवैध गांजे की खेती करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया । गौरतलब हो कि थाना कालिंजर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम शाहपाटन में एक व्यक्ति द्वारा अपने घर के बाड़े में अवैध रुप से गांजे की खेती की जा रही है । सूचना पर पुलिस द्वारा छापेमारी कर एक अभियुक्त को ग्राम शाहपाटन से गिरफ्तार कर लिया गया । मौके से अभियुक्त के कब्जे से 5.1 किलोग्राम अवैध हरा गांजा बरामद हुआ है । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रामबहादुर निषाद पुत्र राजाराम निवासी शाहपाटन थाना कालिंजर बांदा है।