क्रासरःभूरागढ़ दुर्ग के अमर शहीद स्थल पर हुआ आयोजन
बांदा। शनिवार को ऐतिहासिक दुर्ग भूरागढ़ में स्थापित अमर जवान शहीद स्थल पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के तत्वावधान में विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष कप्तान एसबी सिंह राठौड़ ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण एवं धूप, दीप जलाकर किया। तत्पश्चात 1971 भारत-पाक युद्ध के अमर बलिदानियों को 2 मिनट कर का मौन रखकर परमपिता परमात्मा से पवित्र हुतात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की इस अवसर पर समस्त पूर्व सैनिक एवं नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की गई ।मंच का संचालन सूबेदार आर पी तिवारी स्वदेश साहब के द्वारा किया गया ।कार्यक्रम में भारत-पाक युद्ध में हिस्सा लेने वाले बहादुर वरिष्ठ पूर्व सैनिकों द्वारा अपने अनुभव बताए गए एवं गणमान्य महानुभाव द्वारा वीर आत्माओं की याद में हृदय स्पर्शी एवं गौरवपूर्ण कविता पाठ का प्रस्तुतीकरण किया गया कार्यक्रम में सूबेदार मेजर दयाशंकर तिवारी सूबेदार मेजर रामनरेश सिंह कैप्टन विजय कुशवाहा सूबेदार मेजर छत्रपाल सिंह सूबेदार वीरेंद्र सिंह सूबेदार सीताराम त्रिपाठी सार्जेंट अतुल तिवारी कैप्टन पटेल साहब सचिव जिला इकाई चित्रकूट हवलदार यजुवेंद्र सिंह हवलदार शिवनारायण हवलदार बीएन सिंह अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह परिहार पूर्व क्रीड़ा अधिकारी जादौन साहब डाक्टर भानु प्रताप सिंह वेतरन भूरेलाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि तिंदवारी तथा 50 की संख्या में पूर्व सैनिकों एवं नागरिकों ने भाग लिया। राष्ट्रीय गान, विजयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।