वाराणसी। जनपद में विगत कई दिनों से हो रहे रिमझिम बारिश के बाद गुरुवार की दोपहर कई क्षेत्रों में झमाझम।बारिश हुई। बारिश से जहां एक तरह किसानों के चेहरे में रौनक लौटी, तो वही दूसरी ओर बारिश ने शहरी इलाकों में परेशानी बढ़ा दी। शहर के कई क्षेत्रों में तेज बारिश से जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे लोग काफी मायूस दिखे।
वाराणसी के चितईपुर – कंदवा मार्ग पर बारिश से हुए जलजमाव से लोग काफी परेशान दिखे। चौराहे के पास ही दुकानदार सूरजबली प्रजापति ने बताया कि मानसून के दिनों में जब भी बरसात होती है, यहां पर जलजमाव जाता है। यह पानी मुख्य सड़क मार्ग पर काफी दूर तक भरा जाता है। इस क्षेत्र में कई विद्यालय हैं और यह मुख्य मार्ग है। बरसात के दिनों में जब पानी भर जाता है तो बच्चों और स्थानीय राहगीरों का इसी मार्ग से आना जाना – होता है।
स्थानीय लोगो के अनुसार सड़क के दोनों तरफ नाला बनाया गया है, लेकिन नाले की सफाई आधा अधूरा हुआ है। ऐसे में बारिश होने के बाद पानी पूरी तरह से निकल नहीं पाता है। घंटे भर तक सड़क पर पानी भरा रहता है। ऐसे में इस क्षेत्र के लोगो के साथ ही राहगीरों को काफी दिक्कतों का समान करना पड़ता है। क्षेत्रीय लोगो की माने तो इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधि और अधिकारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन उसके बावजूद भी नाले ली सफाई नही हुई। यही वजह है कि बारिश के आबाद इस मार्ग पर दुश्वारियां बनी रहती है।