वाराणसी। दिनांक 21 दिसंबर, दिन गुरूवार को काशी नरेश स्व डॉ विभूति नारायण सिंह की सुपुत्री एव विश्व संस्कृत प्रतिष्ठानम की अध्यक्षा महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने वाराणसी नगर निगम द्वारा काशी में शिव स्वरूप यश:काय काशीराज डॉक्टर विभूति नारायण सिंह की भव्य प्रतिमा लगाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है।
इस अवसर पर महाराजकुमारी कृष्णप्रिया ने आज को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि काशीराज को मुख्य रूप से काशीवासियों ने हाथी पर सवार होकर नाटी इमली के भरत मिलाप मे देखा है, वही छवि काशीवासियों के मन-मस्तिष्क मे अंकित है। मेरी वाराणसी नगर निगम से गुजारिश है कि वह महाराज की हाथी पर सवार वाली ही भव्य प्रतिमा मैदागिन चौराहे पर लगनी चाहिये। इसके लिए वाराणसी नगर निगम को हमसे जो भी सहयोग चाहेगा हम करने के लिए तैयार है।
महाराजकुमारी ने कहा कि काशीराज परिवार का काशी में अविस्मरणीय योगदान रहा है, इसको देखते हुए प्रमुख मार्गों का नामकरण भी काशी राज के नाम पर किया जाना चाहिए।
महाराजकुमारी कृष्णप्रिया हर्ष व्यक्त करते हुए वाराणसी के महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं वाराणसी नगर निगम के समस्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।