बांदा। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में साइबर अपराधों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही एवं लोगों को साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरुक किए जाने के क्रम में साइबर क्राइम थाना द्वारा दो साइबर अपराध पीड़ितों की कुल 121330 रुपये की राशि वापस कराई गई । गौरतलब हो कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्र अन्तर्गत सुदामापुरी के रहने वाले चन्द्रभूषण प्रजापति द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा दिनांक 17 मई 23 को उनके खाते से 97532 रुपये निकाल लिये गए है । 17 अक्टूबर 23 को थाना बबेरु क्षेत्र के रहने वाले राहुल चौरसिया द्वारा शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था कि अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनके खाते से 23800 रुपये निकाल लिया गया । दोनों प्रकरणों में साइबर थाना बांदा की टीम द्वारा प्रभावा कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 23 दिसंबर 23 को आवेदक चन्द्रभूषण के 97532 रुपये व आवेदक राहुल चौरसिया के 23800 रुपये वापस कराये गये । आवेदकों द्वारा पूरी साइबर थाना टीम को हृदय से धन्यवाद दिया ।