क्रासरः श्रमिक भारती ने शिवहारी गांव में लगवाई चक्की
बांदा। जनपद में श्रमिक भारती किसान समृद्धि के लिए काम कर रही है। इसकी आईडीएस परियोजना के तहत बड़ोखर ब्लॉक के शिवहारी गांव में आटा चक्की स्थापित की गई।चक्की का शुभारंभ करते हुए श्रमिक भारती के प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र द्विवेदी (कानुपर) ने कहा कि इसके तहत किसानों को खेती-किसानी से जुड़े कामों में आर्थिक और सामाजिक सहयोग मिलता है। इस योजना से लाभ लेने वाले किसानों को बाजार में भी अपनी फसलों का मोलभाव करने में आसानी होती है। उन्होंने कहा कि बामदेव नेचुरल फार्मिंग फार्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड किसान संगठन इसकी देखरेख करेगा।
किसान बाबूलाल ने बताया कि यहां आसपास तीन पुरवा हैं। 2 किलोमीटर दूर आटा पिसवाने जाना पड़ता था। अब उनके गांव में चक्की लग जाने से समय की बचत होगी। बचे समय का दूसरे काम में उपयोग कर सकेंगे स इस मौके पर राजा भईया, शिवकुमार, रामकरण यादव, जगमोहन, राकेश, रामराज यादव, राममिलन यादव, चौन देवी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *