रायबरेली, 27 दिसम्बर 2023

जिले में संस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने शासन द्वारा प्रस्तावित रायबरेली महोत्सव के आयोजन से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं कार्यों को ससमय सफलतापूर्वक सम्पादन कराने हेतु आठ गठित समितियों का गठन किया है। गठित समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वि0रा0), अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद रायबरेली, जिला कोषाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उप जिलाधिकारी सदर, अधिशाषी अभियन्ता, रायबरेली विकास प्राधिकरण सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया है।

जिलाधिकारी ने गठित समिति में सामान्य प्रबंधन समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम निर्धारण समिति, निविदा समिति, आमंत्रण समिति (पास, स्मृति चिन्ह, आमंत्रण), प्रचार प्रसार समिति, लेआउट डिजाइनिंग समिति, वित्तीय संसाधन/प्रायोजक समिति, कॉफी टेबल/पत्रिका समिति का गठन किया गया है।

जिलाधिकारी ने रायबरेली महोत्सव के सम्पूर्ण आयोजन हेतु मुख्य विकास अधिकारी रायबरेली को नोडल अधिकारी नामित किया है। जिलाधिकारी ने समस्त नामित अधिकारियों से कहा है कि रायबरेली महोत्सव के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु सौंपे गये दायित्वों का समुचित निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *