बबेरू/बांदा। बबेरू कस्बे की रामलीला मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत विभागीय स्टॉल लगाकर लोगों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, वहीं पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया है।
बबेरू कस्बे के रामलीला मैदान में नगर पंचायत बबेरू के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोदी गारंटी रथ के माध्यम से रामलीला मैदान में विभागीय स्टॉल लगाकर बबेरू नगर वासी व कस्बा वासियों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना ,आयुष्मान कार्ड, श्रम कार्ड उज्ज्वला योजना, युवा कल्याण दिव्यांग सशक्तिकरण, समाज कल्याण विभाग, सहित अन्य विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई, वही मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, विशिष्ट अतिथि पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयपाल सिंह व उपस्थित सभासदों के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, रामबदन यादव, लिपिक दिनेश सिंह, सभासद रामकृपाल मौर्य, शिव प्रकाश मालिक, तेज यादव, रिंकू राजपूत, चच्चू वर्मा, नागेश द्विवेदी, आकाश चौरसिया, संतोष कुमार ,रमेश वर्मा, व भाजपा नेता रामनरेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, ब्रजमोहन सिंह, सहित नगर पंचायत के अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण मौजूद रहे।