नव वर्ष की पूर्व संध्या पर चल वाहन चेकिंग अभियान
बांदा। आगामी आने वाले नव वर्ष 2024 के पूर्व संध्या मे पुलिस उप महानिरीक्षक चित्रकूट धाम मंडल अजय कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन मे सीओ सिटी गवेंद्र गौतम एवं उप निरीक्षक यातायात संजय सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें दो पहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर चालकों ब्रीथ एनेलाइजर से चेक किया गया कि उन्होंने वाहन चलाते वक्त किसी भी तरह के नशे का उपयोग किया या नहीं जो लोग नशे का उपयोग करते हुए पाए गए उनके वाहनों को चालान कर सीज करने की कार्यवाही यातायात पुलिस के द्वारा की गई। सीओ सिटी गवेन्द्र गौतम ने वाहन चालकों को भविष्य में ऐसा न करने की हिदायत दी और आगामी 31 दिसंबर को जो भी व्यक्ति वाहन चलाते वक्त नशे का प्रयोग करता हुआ पाया जाएगा उसके साथ कठोर कार्याही करने का निर्देश भी दिया गया।
बताते चले की पुलिस उप महानिरीक्षक निरीक्षक अजय कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के ट्रैफिक बाबूलाल चौराहे से मुख्य बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन तक पेट्रोलिंग की गई थी जिसमें सभी व्यापारियों को उनकी सुरक्षा के लिए अस्वसत किया गया था और उनकी होने वाली असुविधाओं के बारे में जानकारी डीआईजी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा ली गई थी और सभी को सुरक्षा के प्रति अस्वसत किया गया था इसी क्रम में आज सीओ सिटी गवेंद्र गौतम, एवं यातायात प्रभारी संजय सिंह नेतृत्व में यातायात पुलिस एवं एवं बांदा पुलिस के द्वारा सघन चेकिंग अभियान किया गया जिसमें नशा किए हुए वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की गई और उनको चेतावनी दी गई अगर पुनः गलत पाय जायेंगे कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *