रायबरेली, 11 अगस्त 2023

उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा मा0 अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली श्री तरुण सक्सेना के दिशा-निर्देशन में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन जिला कारागार, रायबरेली में किया गया।

अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उमाशंकर कहार द्वारा शिविर के माध्यम से बंदियों को जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सचिव द्वारा शिविर में बताया गया कि यदि जेल में निरुद्ध किसी बन्दी के पास अधिवक्ता नहीं है तो वह जरिये जेल अधीक्षक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थना पत्र प्रेषित कर सकता है। जिस पर उसे निःशुल्क अधिवक्ता नामित कर दिया जाएगा। सचिव द्वारा बताया गया कि जेल में निरुद्ध बंदियों को किसी भी प्रकार की विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह जेल में स्थापित लीगल ऐड क्लीनिक में सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निराकरण करा सकते है। जागरूकता शिविर में प्रभारी जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल राजकुमार सिंह, डिप्टी लीगल एड डिफेन्स काउंसिल जय सिंह यादव, उपकारापाल कुँवर वीरेंद्र विक्रम सिंह, पराविधिक स्वयं सेवक बृजपाल, व मनोज कुमार प्रजापति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *