खुदरा व्यापार के लिए अभिशाप है ई-कॉमर्स व ऑनलाइन व्यापार
अधिकारियों ने रवैया नहीं बदला तो आंदोलन करेंगे व्यापारी
जन उद्योग व्यापार संगठन का प्रांतीय अधिवेशन आज से
बांदा। जन उद्योग व्यापार संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यालय में पदाधिकारियों व कायकर्ताओं के साथ बैठक कर चित्रकूट में शनिवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन को लेकर चर्चा करते हुए जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक के बाद मीडिया वार्ता करते हुए उन्होंने कहा है कि व्यापारियों के यहां जिस तरह से जीएसटी के छापे मारे जा रहे हैं। उससे व्यापारियों में दहशत है। सरकार के अधिकारी अपने रवैया में बदलाव नहीं करते तो राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।
महेश्वरी देवी मंदिर चौराहा स्थित कार्यालय में शुक्रवार को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन अमित गुप्ता ने चित्रकूट में आयोजित दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। मीडिया वार्ता में बताया कि अधिवेशन में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए। प्रत्येक व्यापारी आज अतिरिक्त खर्च का बोझ डाल दिया गया है। साथ ही जीएसटी का सरलीकरण होना चाहिए। प्रत्येक व्यापारिक खुद अपना जीएसटी भर सके ऐसा प्रावधान हो। आज प्रत्येक व्यापारी पर अतिरिक्त खर्च का बोझ डालने का काम सरकार ने किया है। जीएसटी के स्लैब को कम करते हुए एक ट्रेड पर एक तरह के ही टैक्स का प्रावधान होना चाहिए। ई-कॉमर्स, ऑनलाइन व्यापार खुदरा व्यापार के लिए अभिशाप है। इलेक्ट्रॉनिक, मोबाइल, कपड़ा सब कुछ विदेशी ऑनलाइन कंपनियों के हाथ में जा रहा है। इससे खुदरा व्यापार घट रहा है। इस कारण बड़ी संख्या में रोजगार भी घट रहा है। सरकार को खुदरा व्यापार को बचाने के लिए कार्य योजना बननी चाहिए। संगठन ने ऑनलाइन कंपनियों पर 28 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स लगाने की मांग करते हुए, देश के रिटेल व्यापार को बचाने की बात रखी। व्यापारियों से अधिकारी और मंत्रियों को संवाद स्थापित करना चाहिए। ताकि व्यापारियों में डर और दहशत का माहौल खत्म हो। इसी तरह की तमाम बातों को लेकर राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन 6 व 7 जनवरी को चित्रकूट में अधिवेशन कर देश के सभी व्यापरियों के साथ चर्चा करेगा। इस मौके पर संदीप अग्रवाल गुड्डा, अशोक ओमर, अनिल गुप्ता, जय कुमार गुप्ता, उमेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *