रायबरेली, 06 जनवरी 2023

 

जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के साथ संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील लालगंज में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याओं को सुनते समय संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि लोगों की समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और बिना वजह किसी भी नागरिक को परेशान ना किया जाए। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में समय से बैठे ताकि तहसील दिवस पर कम से कम समस्याएं आए। जिलाधिकारी के सामने बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, पेंशन,राशन,राजस्व तथा विकास से संबंधित मामले आए। राजस्व संबंधित मामलों में उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मिलकर मामले की जांच पड़ताल करने के उपरांत ही निर्णय दें। निर्णय देते समय दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों को दिया जाए। समाधान दिवस में 123 शिकायतें आयीं जिसमें से 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

समाधान दिवस में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ वीरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी लालगंज, तहसीलदार लालगंज, नायब तहसीलदार लालगंज, के अतिरिक्त सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *