खप्टिहा कलां/बांदा। कस्बे में चल रहे सद्गुरु क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के आज दूसरे दिन का मैच स्टार क्रिकेट टीम अलोना तथा आर्य क्रिकेट क्लब मौहर पुरवा हमीरपुर के बीच खेला गया। निर्धारित 15 ओवर के इस मैच की शुरुआत सद्गुरु गुरुदेव भगवान के चित्र पर दीप प्रज्वलित तथा माल्यार्पण कर की गई मौहर पुरवा हमीरपुर के कप्तान कालका ने टास जीतकर पहले क्षेत्र आरक्षण का फैसला लिया। अलोना स्टार क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाजों ने एक के बाद एक जल्दी-जल्दी अपने विकेट खो दिए 11 ओवर में मात्र 52 रन बनाकर सारे बल्लेबाज आउट हो गए जिसके जवाब में उतरी आर्य क्रिकेट क्लब मौहर पुरवा हमीरपुर के खिलाड़ियों ने7 ओवर में बल्लेबाज राहुल ने तीन छक्के वह एक चौका तथा आशीष पटरा ने दो छक्के लगाकर मात्र दो विकेट होकर एक तरफा यह मैच जीत लिया। मौहर पुरवा हमीरपुर आर्य क्रिकेट क्लब के आशीष पटरा को तीन ओवर 17 रन 4 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया इस क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीमे हिस्सा ले रही हैं इस टूर्नामेंट में अंपायर की भूमिका में पवन दीक्षित तथा राजू राठौर रहे टूर्नामेंट का संचालन मनोज दीक्षित ने किया स्कोर की भूमिका में उपेंद्र गुप्ता रहे। आयोजन समिति के अध्यक्ष भाई जहर सिंह के अलावा अर्जुन सिंह दीपक पांडे अंकित सिंह तोमर रानू पांडे पवन दीक्षित शमसुद्दीन सहित टूर्नामेंट के सभी लोग मौके पर उपस्थित रहे।इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह के प्रतिनिधि नंदू सिंह मौके पर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *